औरंगाबाद में रफ्तार का कहर: NH-19 पर अज्ञात वाहन ने ली बिजली मिस्त्री की जान

Ghazala Saheb28 September 20261 min read7 viewsBihar
औरंगाबाद में रफ्तार का कहर: NH-19 पर अज्ञात वाहन ने ली बिजली मिस्त्री की जान

बिहार के औरंगाबाद जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर रविवार की रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक 20 वर्षीय युवक की जान चली गई।

मृतक की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के बनौली गांव निवासी मुकेश सिंह के पुत्र अभय कुमार के रूप में हुई है। अभय पेशे से बिजली मिस्त्री था और रविवार रात करीब 9 बजे औरंगाबाद शहर से अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह बटाने नदी पुल और बभंडी के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अभय बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

परिवार का सहारा था मेहनती अभय

अभय की मौत की खबर ने उसके परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख

Share:

Comments

Leave a comment